बिहार

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते : बांकीपुर में भाजपा को 18953 वोट से हराया

डेस्क:पटना। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं।बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 18953 वोटों से जीत गए हैं। प्रशांत को 63203 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44250 वोट मिले।बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 1995 से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर इस बार के उपचुनाव के नतीजों पर प्रदेश की राजनीति की विशेष नजर बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *