पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर प्रशांत किशोर ने 18,953 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 63,203 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार 44,250 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,085 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने अपना पहला चुनाव जीतने के साथ-साथ बिहार की राजनीति में जन सुराज की मजबूत मौजूदगी भी दर्ज करा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर का परिणाम सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बल्कि राज्य की बदलती राजनीतिक तस्वीर का संकेत भी है।
बांकीपुर सीट पर वर्षों से बीजेपी का दबदबा रहा है। ऐसे में इस उपचुनाव के नतीजे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के सामने नए राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, जन सुराज के समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह का माहौल है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि बांकीपुर की यह जीत आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज की रणनीति और अन्य दलों के चुनावी समीकरणों को किस तरह प्रभावित करती है।
आशुतोष झा

