आज बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बिहार की बांकीपुर सीट पर टिकी हैं।

इस सीट की सबसे बड़ी वजह हैं प्रशांत किशोर, जो पहली बार खुद चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे समय तक चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बनाने के बाद अब वे जनता से सीधे वोट मांग रहे हैं।
बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है, इसलिए इस मुकाबले को सिर्फ उपचुनाव नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। मतदान के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
मतदान के बीच प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि उनके कुछ समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन आरोपों पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है, जबकि चुनाव प्रक्रिया जारी है।
अब देखना होगा… क्या प्रशांत किशोर अपनी पहली चुनावी परीक्षा पास करेंगे, या बीजेपी अपना गढ़ बचाए रखेगी? आपकी भविष्यवाणी क्या है? कमेंट में बताइए।

