अब अगर किसी ने पेपर लीक किया… तो सिर्फ परीक्षा ही नहीं, उसकी पूरी ज़िंदगी भी बर्बाद हो सकती है! आखिर सरकार ने ऐसा कौन-सा कानून पास कर दिया?
देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक से परेशान करोड़ों छात्रों के लिए संसद से बड़ी खबर आई है।

लोकसभा ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 पास कर दिया है। इस नए कानून का मकसद है ,पेपर लीक माफिया और परीक्षा में धांधली करने वालों पर पहले से कहीं ज्यादा सख्त कार्रवाई करना।
नए प्रावधानों के तहत दोषियों के लिए ज्यादा सख्त जेल की सजा, भारी जुर्माना और मामलों की तेज सुनवाई जैसे प्रावधान जोड़े गए हैं। सरकार का कहना है कि इससे सरकारी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों का भरोसा वापस आएगा।
हालांकि, बिल पास होने के दौरान संसद में जमकर हंगामा भी हुआ। विपक्ष ने छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया, जिसके बीच बहस और नारेबाजी के बाद यह बिल आवाज़ मत से पारित कर दिया गया।
अब सवाल ये है… क्या सिर्फ कानून सख्त होने से पेपर लीक पूरी तरह रुक जाएंगे? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए।

