दरभंगा

सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 1,48,101 का चेक डी.एम ने किया सुपुर्द

 

दरभंगा, 27 जुलाई 2026 :-सऊदी अरब में दिवंगत स्व. इमरान आलम खान के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती नजाहत खानम को भुगतान किए जाने हेतु भारतीय राजदूतावास, रियाद द्वारा प्रेषित ₹1,48,101 (एक लाख अड़तालीस हजार एक सौ एक रुपये) का चेक आज जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया। श्रीमती नजाहत खानम, ग्राम–मिरन खान, टोला–लहवार, अंचल–केवटी, जिला–दरभंगा की निवासी हैं।

 

भारतीय राजदूतावास, रियाद से प्राप्त उक्त चेक उन्हें उनके पति स्व० इमरान आलम खान के वैध उत्तराधिकारी के रूप में प्रदान किया गया।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *