दरभंगा, 27 जुलाई 2026 :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया गया है।
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा दरभंगा,समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण किया गया।*
साथ ही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस के बाहर से गोदाम की स्थिति का अवलोकन किये। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि वेयरहाउस के बाहर लगातार निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

