अन्य

धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा! छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा संदेश, ‘जिम्मेदारी से भागना समाधान नहीं’

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि इस्तीफा देकर जिम्मेदारी से बचना समाधान नहीं है और जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा किया जाएगा।

जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्र लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार और CJP नेताओं के बीच हुई बैठक में मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजा और आंदोलनकारी छात्रों पर कार्रवाई न करने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन इस्तीफे की मांग पर सरकार अपने रुख पर कायम रही।

इस बीच सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन CJP ने साफ कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी में भी जुटी है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *