दरभंगा, 17 जुलाई 2026 :-आज ईख पदाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय कक्ष में इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी के बिहार प्रमुख- श्री सतविंदर सिंह सैनी और इनके टीम के साथ नई चीनी मील के स्थापना के लिए आवश्यक बिंदु पर चर्चा की गई। जिसमे भौगोलिक, पारंपरिक एवं वैज्ञानिक खेती विशेष रोशनी डाली गई।
तत्पश्चात रैयाम एवं सकरी चीनी मील का क्षेत्र भ्रमण किया गया । गन्ना विकास के लिए गन्ना के प्रगतिशील किसान के खेत का भ्रमण किया।
श्री अजीत कुमार प्रसाद, सहायक निदेशक ईख विकास दरभंगा एवं श्री पुष्कर राज, ईख पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया

