दरभंगा

शनिवार को चेक बाउंस मामले के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे को लेकर तैयारियां की जा रही है।

जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर विशेष लोक अदालत के लिए दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालय परिसर के लिए तीनों जगह एक एक बेंच गठित किया गया है।

 

दरभंगा सदर के बेंच में न्यायिक सदस्य के रुप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं अधिवक्ता सदस्य श्री संजीव कुमार मौजूद रहेंगे।

 

बेनीपुर न्यायालय परिसर में गठित बेंच पर न्यायिक सदस्य के रुप में एसडीजेएम श्री रोहित कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता सदस्य श्री विनय कुमार झा मौजूद रहेंगे।

 

वहीं बिरौल न्यायालय परिसर में न्यायिक सदस्य के रुप में एसडीजेएम श्री प्रभात एवं अधिवक्ता सदस्य श्रीमती रीना कुमारी मौजूद रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत का आयोजन जन कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने पक्षकारों को आपसी समझौते से एन आई एक्ट के मामलों को निष्पादित कराने का अवसर प्रदान किया है। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के इतर समय और खर्च की बचत के साथ साथ सौहार्दपूर्ण समझौते के लिए एक सुनहरा मौका है।

 

सचिव आरती कुमारी ने बताया कि इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस मुकदमे के साथ साथ चेक बाउंस के मुकदमा पूर्व आवेदनों का भी निपटारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *