डेस्क : रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी विदाई हो सकती है। लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला उनके करियर का भारत की जर्सी में आखिरी मैच हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि इस सीरीज के बाद टीम भविष्य की तैयारी पर ध्यान देगी और युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके दिए जाएंगे। जिसमें यशस्वी जायसवाल का नाम आगे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेलेक्टरों ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वे उन्हें अपनी योजनाओं में शामिल नहीं कर रहे हैं। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद उनस आगे बढ़ने के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि, अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे। अब चयनकर्ताओं की ओर से आखिरी फैसला पूर्व कप्तान पर छोड़ दिया है।

