वायरल वीडियो

कर्नाटक : सनकी पूर्व प्रेमी ने ले ली युवती की जान ! दिनदहाड़े बस स्टैंड पर धारदार हथियार से की निर्मम हत्या !

‘मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।’ ये सोचकर 21 साल की एक खूबसूरत लड़की की बेरहमी से हत्या। दिनदहाड़े। बस स्टैंड पर। कुछ सेकेंड में 5 बार हमला। ये सनकी कातिल लड़की का पूर्व प्रेमी है। दोनों कभी एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे। लेकिन इसके सनकी रवैये से लड़की ने 4 साल पहले ब्रेकअप किया। इसी नाराजगी में लड़के ने हत्या कर दी।
ये घटना कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ (मंगलुरु) जिले के बंटवाल की है। 21 साल की लावण्या की KSRTC बस स्टैंड पर धारदार हथियार से हत्या की गई।
आरोपी लड़का चेतन है। ये इस लड़की का दूर का रिश्तेदार भी है। 4 साल पहले तक दोनों प्यार करते थे। ब्रेकअप के बाद से लड़का पीछा करता था। धमकी देता था। फिर 16 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बस स्टैंड पर धारदार हथियार से गले पर हमला कर मार डाला। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *