डेस्क : यह घटना हैदराबाद के बशीरबाग प्रेस क्लब में ‘बीआरके न्यूज’ (BRK News) यूट्यूब चैनल पर एक लाइव डिबेट के दौरान हुई। बहस में शामिल ‘हिंदू फॉर प्लुरलिटी एंड इक्वेलिटी’ (HPE) के राष्ट्रीय महासचिव और पुजारी टीवी रमना मूर्ति ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित चोरी और फंड के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था। इस पर तेलंगाना के एक भाजपा नेता ने उन पर चप्पल से हमला कर दिया।
पुजारी टीवी रमना मूर्ति डिबेट के दौरान अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी पर सवाल उठा रहे थे। हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों के इस्तीफे और चढ़ावे की हेराफेरी के आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से काफी गर्माया हुआ है।
पुजारी ने भाजपा नेता के जुलूस में हनुमान जी की वेशभूषा वाले व्यक्ति को नचवाने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। ]इन्हीं मुद्दों पर बोलते हुए दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कैमरे के सामने ही भाजपा नेता ने पुजारी पर चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना के बाद हैदराबाद के कई पुजारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब में एकत्रित होकर इस हमले की कड़ी निंदा की है।

