खेल

ENG vs IND के बीच 12 साल पहले कार्डिफ में खेला गया था वनडे मैच, बड़े अंतर से जीता था भारत, देखें रोहित-कोहली की इनिंग

डेस्क : इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ में खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में 12 साल पहले 2014 में वनडे मैच खेला था और भारत ने 133 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि उस समय की प्लेइंग XI से लेकर अब की टीम में सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ही हैं जिन्हें टीम में जगह मिली है जबकि अन्य खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। एक दिलचस्प बात यह भी है कि तब भी सीरीज का दूसरा मैच ही कार्डिफ में खेला गया था। ऐसे में 12 साल पहले हुए मैच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर नजर डाल लेते हैं-
रोहित शर्मा ने खेली थी अर्धशतकीय पारी 
2014 में सोफिया गार्डन्स में खेले गए मैच में भारतीय ओपनर ने 52 रन की शानदार पारी खेली थी। ओपनिंग करते हुए रोहित ने 59.77 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए थे। इसके लिए उन्होंने 87 गेंदों खेली थी और जिसमें 4 चौके और एक छक्का भी था।
भारतीय ओपनर ने 29.2 ओवर में हवा में शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद लॉन्ग-ऑफ पर चली गई। ट्रेडवेल को एक और विकेट मिला। उन्होंने शर्मा को छोटी सीधी बाउंड्री की तरफ शॉट खेलने के लिए उकसाया, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के पास खड़े फील्डर वोक्स के लिए आसान कैच बन गई।
विराट कोहली नहीं खोल पाए थे खाता
उक्त मैच में कोहली ने मात्र 3 गेंदें खेली थी और एक भी रन नहीं बना पाए थे। वह 7.4 ओवर खत्म में आक्रामक रुख अपनाते हैं और वोक्स की गेंद पर पिच से आगे बढ़कर जोरदार ड्राइव लगाते हैं, लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े कुक के हाथों में चली जाती है। हालांकि तब और अब के कोहली में जमीन आसमान का फर्क है और मौजूदा टीम उन्हें हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी और दूसरी तरफ कोहली भी ऐसी कोई गलती नहीं करने वाले।
भारत ने बड़े अंतर से जीता था मैच 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना के शतक (75 गेंदों पर 100 रन, 12 चौके और 3 छक्के) के अलावा रोहित (52) तथा महेंद्र सिंह धोनी (51 गेंदों पर 52 रन, 6 चौके) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 304/6 का मजूबत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए रविंद्र जडेजा के 4/28 की शानदार बॉलिंग की वजह से 38.1 ओवर में इंग्लैंड को 161 रन पर ढेर कर दिया और 133 रन से बढ़ी जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *