दरभंगा

DMCH पोस्टमार्टम भवन में दिन दहाड़े चोरी

दरभंगा:(सुरज ठाकुर)। मेडिकल कॉलेज दरभंगा के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में दिनदहाड़े चोरी एसी के तांबे के तार चोरी हो गए। चोर को रोकने पहुंचे कर्मी को आरोपी ने धमकाया और अस्पताल की चारदीवारी फांदकर फरार हो गया। विभागाध्यक्ष डॉ. बेदा नन्द झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेता थाना को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से डीएमसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *