मनोरंजन

शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘मन्नत’ के रिनोवेशन का रास्ता साफ; बनेंगी दो नई मंजिलें

डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके मुंबई स्थित मशहूर बंगले ‘मन्नत’ के रिनोवेशन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब शाहरुख खान और गौरी खान अपने घर ‘मन्नत’ में बदलाव के साथ दो नई मंजिलें बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। मुंबई के बांद्रा में स्थित ‘मन्नत’ सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद खास जगह है। हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर हजारों की भीड़ इस बंगले के बाहर जुटती है। शाहरुख अपनी बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं।

अब सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच जस्टिस सूर्यकांत, जॉयमाल्य बागची और वी मोहन ने भी एनजीटी के फैसले को सही माना। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मंशा पर भी सवाल उठाए और उनकी अपील को पूरी तरह खारिज कर दिया।
मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने ‘मन्नत’ के निर्माण को लेकर विरोध किया था। उनका कहना था कि इस काम को मिली ‘तटीय विनियमन क्षेत्र’ की मंजूरी पर्यावरण के नियमों के खिलाफ है। इससे पहले, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने सितंबर 2025 में इस विरोध याचिका को खारिज कर दिया था।
शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। यह एक आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *