दरभंगा

दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

दरभंगा, 12 अक्टूबर 2026 :- नगर आयुक्त गरिमा लोहिया के निर्देशानुसार उप नगर आयुक्त, डॉ.जय चंद्र अकेला द्वारा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आसपास की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए गए।

 

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।

साथ ही, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मूर्तियों के निर्माण एवं विसर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्व मनाया जा सके।

 

संबंधित पूजा समितियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता एवं पर्यावरण अनुकूल विसर्जन संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित दुर्गा पूजा आयोजन में सहयोग दें।

स्वच्छता, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्व मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *