नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर है। चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले बैच से पहले तीनों सेनाओं ने 25 फीसदी से अधिक अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना करीब 75% अग्निवीरों को नियमित सेवा में रखने की पक्षधर है, जबकि भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना इस संख्या को 50% तक बढ़ाने का प्रस्ताव दे सकती हैं। सेनाओं का कहना है कि प्रशिक्षित और अनुभवी जवानों को सेवा में बनाए रखने से उनकी ऑपरेशनल क्षमता और मजबूत होगी।
इस प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय और संबंधित विभाग के बीच जल्द चर्चा होने की संभावना है. सरकार की मंजूरी मिलने पर अग्निवीरों के लिए स्थायी नौकरी के अवसर पहले से अधिक हो सकते हैं।
आशुतोष झा

