दरभंगा:06 जुलाई, 2026 बिहार *सरकार के “निश्चय पार्ट–3 सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई और समाधान हुई।
जिलाधिकारी परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर बड़े धैर्य से उनके समस्याओं को सुनें और समाधान किए। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से समाधान के लिए अधिकारी को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश। यहां तक की उन्होंने परिवादियों का मोबाइल नंबर लेते हैं और समाधान के संबंध में उन्हें घर बैठे जानकारी दी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि परिवादियों को बार-बार ऑफिस का चक्कर नहीं लगवायें ,उनकी समस्याओं का समाधान ससमय करना सुनिश्चित करें। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
* इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है*।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 52 से अधिक नागरिकों ने समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखें।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनें तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। कई मामलों को दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
*प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से *भूमि विवाद,अतिक्रमण मुक्त, वृद्धा पेंशन से संबंधित आदि जनहित से जुड़े विषय शामिल थे*।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।
जनसुनवाई में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

