अन्य

20 वर्षो के ऐतिहासिक विकास, जनकल्याणकारी कार्यों के लिए नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाए : ईश्वर मंडल जिला जदयू की बैठक में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण की अपील 

दरभंगा। जदयू जिला कार्यालय पंडासराय स्थित सांगठनिक बैठक का आयोजन दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने की सफल अध्यक्षता, महानगर अध्यक्ष माधव झा के संचालन में संपन्न हुआ।

बैठक की शुरुआत में विधायक सह जिलाध्यक्ष, मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके दो दशकों ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग गर्मजोशी से किया। मंत्री निबंध एवं मद्द निषेध विभाग मदन सहनी ने कहा विकासपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, आधारभूत संरचना सहित अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके इन कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक जदयू कार्यकर्ता का दायित्व है।

श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी साथी एकजुट होकर कार्य करें एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटें। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी, जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, विधान परिषद डॉ दिलीप कुमार चौधरी, संस्कृत बोर्ड के सदस्य अरुण झा, राज कुमार झा,प्रो रामप्रवेश पासवान, शिवनंदन सिंह,अजीत चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील भारती, प्रो अशोक सिंह, विनोदानंद झा, मुकेश कुमार सिंह,कमरे आलम, कन्हैया शाह, शंभू नाथ झा, राजीव झा लल्लू, संतोष कुमार सिंह, आलोक कुमार यादव, मो जमशेद, परितोष यादव, कमलेश मंडल, नागेंद्र पासवान, मनोज शाह, शशी पटेल, शशि शाहप्रदीप महतो, गोविंद मंडल, पप्पू चौधरी, प्रीती मोहन झा, राजेश कुमार राय, संजय झा, सुरेश गुप्ता, अंजुला शर्मा, निशा भारती, माधवी कुमारी, भोला पासवान, नरेश मिश्रा, अमित कुमार बिट्टू, मानसावरिष्ठ नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अपने विचार प्रकट किया। समापन पर विधायक सह जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने सभी उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं की यही एकजुटता, समर्पण एवं ऊर्जा जदयू की सबसे बड़ी ताकत है और इसी शक्ति के बल पर पार्टी जन-जन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *