राष्ट्रीय

MP: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची घायल

डेस्क: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। महू-नीमच फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल बच्ची सिविल अस्पताल भर्ती, 3 लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल बच्ची को उपचार के लिए बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को सड़क पर रखकर महू-नीमच फोरलेन को पूरी तरह से जाम कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगे इस चक्काजाम की वजह से रतलाम-इंदौर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश व चर्चा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *