
दरभंगा। रविवार को एस.वी. हॉस्पिटल, बेंता ईदगाह वाली रोड स्थित एम के कॉलेज के सामने के तत्वावधान में अभ्यस एकेडमी, देवधा चौक परिसर में लगभग 80 ग्रामीण चिकित्सकों की सहभागिता के साथ एक सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का शानदार एवं सफल आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हड्डी टूटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए, सड़क दुर्घटना (रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट) में घायल मरीजों की जान बचाने हेतु प्रारंभिक चिकित्सा प्रबंधन किस प्रकार किया जाए, इस विषय पर शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सही उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही हाथ एवं जांघ में इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन किस स्थान पर दिया जाना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्लास्टर कब और किस प्रकार किया जाना चाहिए, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मदन मोहन झा, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सीताराम यादव एवं डॉ. बी.डी. शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. जय कुमार, डॉ. पांडव कुमार, डॉ. जीवछ कुमार, डॉ. भोगी पासवान, डॉ. त्रिलोक पासवान, डॉ. सिंह, डॉ. रामनरेश यादव, डॉ. विजय कुमार दास, डॉ. घनश्याम कुमार सहित अनेक ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को एस.वी. हॉस्पिटल की ओर से स्मृति स्वरूप एक छोटा उपहार भी प्रदान किया गया। साथ ही डॉ. मनीष कर्ण,दीपेश जी,संजय दास,जितेंद्र पंडित एवं आशुतोष ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
