
दरभंगा। मिथिला क्षेत्र के लिए कुशेश्वरस्थान स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा तथा दर्शन का खास महत्व है। इस क्षेत्र के लिए यह दूसरे बाबाधाम के नाम से भी चर्चित है वेद पुराणों तथा शास्त्रों में कुशेश्वरस्थान की महिमा की अनेकों उदाहरण विद्यमान हैं जो इस बात का परिचायक है आस्था और विश्वास के साथ यहां पूजा करने से सर्वमानोकामनाओं तथा अभीष्टसिद्धि की प्राप्ति होती है। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को मिथिला के बाबाधाम, कुशेश्वरस्थान धाम में विराजमान बाबा कुशेश्वरनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
सांसद डा ठाकुर ने कुशेश्वरस्थान में पूजा करने के निहितार्थो की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने देवाधिदेव महादेव से दरभंगा, मिथिला सहित समस्त देश के सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर यहां सपरिवार पूजा की है ताकि बाबा कुशेश्वरनाथ की कृपा से इस क्षेत्र में विकास, सामाजिक समरसता तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली का संचार होता रहे।
