
दरभंगा। भीषण गर्मी में भी मां श्यामा भक्तों की श्रद्धा, भीड़, यथासंभव फव्वारा से ठंडक पहुंचाने की कोशिश न्यास समिति द्वारा पहल की चारो ओर सराहना की जा रही है। बढ़ती हुई इस गर्मी को देखते हुए इस तरह का अभिनय लिया गया है। मंदिर आने वाले भक्तों के लिए इस तरह की फ़ौगिग की व्यवस्था से दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को काफी राहत मिल रही है। दरभंगा में अपने आप में यह पहला प्रयास मां श्यामा मंदिर से इसकी शुरुआत की गई है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।
