Crime

बेल के नाम पर पैसे वसूली मामले में महिला थानाध्यक्ष निलंबित, चालक सिपाही भी ड्यूटी से हटाया गया

शिवहर:(सुरज ठाकुर)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बेल दिलाने के नाम पर कथित रूप से पैसे की वसूली करने के आरोप में महिला थाना प्रभारी कल्याणी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, महिला थाना में पदस्थापित गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह को भी कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है।

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनता दरबार में पहुंचे तरियानी थाना क्षेत्र के चकसुरसंडी निवासी सुजीत पासवान ने महिला थाना कांड संख्या-34/26 में बेल दिलाने के नाम पर थानाध्यक्ष और चालक सिपाही द्वारा पैसे की मांग एवं वसूली का आरोप लगाया था।

 

शिकायत की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ शिवहर से कराई गई। जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही पाए गए। साथ ही जांच में महिला थानाध्यक्ष कल्याणी कुमारी तथा गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह का आचरण भी संदिग्ध पाया गया।

 

जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाध्यक्ष कल्याणी कुमारी को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, शिवहर निर्धारित किया है। वहीं गृहरक्षक चालक राकेश कुमार सिंह को भी तत्काल प्रभाव से कर्तव्य से वंचित कर दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है तथा दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *