अयोध्या : राम मंदिर में काकभुशुण्डि के बाद 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी रामचरित मानस किताब गायब होने का आरोप लगा है।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण का दावा है कि उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को सवा कुंतल वजनी रामचरित मानस मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। इसके एक हजार पन्नों पर सोने की परत चढ़ी थी। करीब 4 KG सोने का इस्तेमाल हुआ था। कीमत करीब 5 करोड़ रुपए थी। 3–4 महीने बाद मंदिर से यह गायब हो गई। मंदिर ट्रस्ट से आज तक इसकी रसीद भी नहीं मिली।

