दरभंगा:30 जून 2026 जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि 65 वां सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18.08.2026 से 25.09.2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 03 जुलाई 2026 को नेहरू स्टेडियम, लहेरियासाराय में करायी जाएगी। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में करायी जाएगी। अन्डर-15 में केवल बालक भाग लेंगे तथा अन्डर 17 में बालक बालिका दोनों भाग ले सकते हैं।
दरभंगा जिला से चयनित खिलाड़ी को अन्डर-15 बालक में दिनांक 10-14 जुलाई तक मुंगेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगा तथा अन्डर-17 बालक का किशनगंज एवं दिनांक 10 -04 जुलाई को बालिका का समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जुलाई अन्डर 15(बालक) का मुंगेर में, दिनांक 10 से 14 जुलाई तक अन्डर 17(बालक) का किशनगंज में एवं दिनांक 10 से 14 जुलाई अन्डर 17(बालिका) का समस्तीपुर में किया जाना तय है।
निबंधन कराने हेतु अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित है।
एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण के खिलाड़ी भी उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।उक्त प्रतियोगिता में अंडर 15 के बालक वर्ग में जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 के बाद का होना चाहिए। अंडर 17 बालक/बालिका का जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए।
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं विद्यालय पहचान पत्र समर्पित करना अनिवार्य होगा।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालय अपना निबंधन करा कर ही भाग ले सकेंगेl जो भी विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता के संचालन में भागीदार होंगे उनको www.subrotocup.in के माध्यम से स्वंय से निबंधन कराना होगा,बिना निबंधन के किसी भी विद्यालय को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय,दरभंगा से संपर्क कर सकते हैं l

