डेस्क: itel ने भारत में Power 451 फीचर फोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि भारत में फीचर फोन्स के मामले में ये तकनीक सिर्फ itel के पास ही है।
इसके साथ ही इस फीचर फोन सेगमेंट में स्मार्टफोन जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है और ये भारत में रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
itel Power 451 के स्पेशल फीचर्स
इस डिवाइस में 2.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और ये ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है। फोन के बॉक्स के अंदर एक फ्री प्रोटेक्टिव बैक कवर भी मिलता है।
कंपनी का कहना है कि इस फीचर फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट AI एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC) है। ये फीचर मार्केट, स्ट्रीट और वर्कप्लेस जैसी भीड़भाड़ और शोर-शराबे वाली जगहों पर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के शोर को काफी हद तक कम कर देता है।
पावर के लिए इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर बैटरी मोड के साथ 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है और ये टाइप-सी (Type-C) चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो, 60 कॉल लॉग्स तक का सपोर्ट और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है।
क्विक स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 2.4-इंच
AI ENC: हां
बैटरी: 2500 mAh
चार्जर: Type-C
भाषाएं: 10 भाषाओं का सपोर्ट
वॉयस असिस्टेंट: किंग वॉइस (King Voice)
स्टैंडबाय टाइम: 55 दिनों तक
स्टोरेज: 32GB तक बढ़ाने की सुविधा
कॉल रिकॉर्डिंग: हां (ऑटोमैटिक)
कैमरा: VGA
कलर्स: ब्लू, पर्पल, ग्रीन, ब्लैक

