
दरभंगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के समस्तीपुर तथा जयनगर कार्य प्रमण्डल के शीर्ष अधिकारयों, अभियंताओं के साथ स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय लोहिया चौक से पांडासराय तक चल रहे नाला निर्माण तथा रामनगर दरभंगा से रोसरा तक निर्माणाधीन टू लेन ग्रीनफील्ड सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया तथा गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
शनिवार को सांसद डा ठाकुर ने 39.5 किलोमीटर में निर्माणाधीन दरभंगा के रामनगर आईटीआई से रोसड़ा समस्तीपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 527 ई के प्रस्तावित टू लेन ग्रीनफील्ड एलाईमेंट में निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जोड़ने के लिए अधिकारियों को अपना सुझाव दिया।
सांसद डा ठाकुर को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारयों ने बताया रामनगर रोसरा ग्रीनफील्ड सड़क में दरभंगा जिले की सीमा में पड़ने वाली जमीन अधिग्रहण के लिए 68 करोड़ रुपये, समस्तीपुर जिला में पड़ने वाली जमीन के लिए 78 करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त हो चुका है तथा इस सड़क में पड़ने वाले एक किलोमीटर में मौजूद स्ट्रक्चर के भुगतान के लिए 55 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए विभागीय अधिकारी को लिखा जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 में इस सड़क परियोजना में बहेड़ी लिंक से जोड़ने की योजना को अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क पथ परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के द्वारा इस इस संबंध में पत्र भेजकर 11 जून को सूचित भी किया जा चुका है।
सांसद ने अधिकारीयो को निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा समय की अनिवार्यता को पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा इस सड़क तथा नाला निर्माण के कार्य किसी भी प्रकार की उदासीनता, लापरवाही को बर्दाश्त से बाहर बताते हुए कहा सुशासन का मूलमंत्र एनडीए गठबन्धन की सरकार में सर्वोच्च प्राथमिकता है।
