अन्य

10 वी मोहर्रम पर रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा द्वारा 250 चोटिल अखाड़ियों का किया गया निशुल्क इलाज

दरभंगा। मानवता सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा द्वारा मोहर्रम के अवसर पर दरभंगा टावर चौक पर सदस्य, अजय जालान एवं कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार के पहल पर 25 एवं 26 जून को टावर चौक पर मैनेजिंग कमिटी के सदस्य, आशीष सर्राफ, सुनील कुमार सिंह (ओपी) एवं सदस्य, गौरव जालान, राज कुमार पासवान के संयोजकत्व एवं डॉ. राम बाबू खेतान, संरक्षक मो कमरे आलम के नेतृत्व में निःशुल्क फर्स्ट एड सेंटर’ की व्यवस्था की गई और एक बार फिर समाज में गंगा जमुना तहज़ीब और एकता का संदेश दिया गया। दोनों दिन मिलाकर लगभग 250 लोगों का निःशुल्क ईलाज किया गया। इस सेवा कार्य में सदस्य,मुकेश खेतान, आकाश कुमार,रमेश कुमार शर्मा,राहुल पासवान, गोपाल ठाकुर,कन्हैया लाल शर्मा काफी सक्रिय रहे और चोटिल अखाड़ियों का मलहम पट्टी और इलाज करते दिखे। संयोजक आशीष सर्राफ, राजकुमार पासवान,सुनील कुमार सिंह एवं गौरव जालान ने कहा यह सेवा अनमोल है, ऐसी सेवा भावना सभी लोगो के दिल में होनी चाहिये, जिससे समाज मे शांति और सदभावना का विकास हो।

संरक्षक,नीरज खेरिया एवं शआतम सर्राफ ने बताया आपसी भाईचारे को बनाने के लिए समय समय पर एक दूसरे के पर्व त्योहार मे शामिल होना चाहिए जिससे हमारा समाज आगे की ओर बढ़ते रहे। कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार और आसपास के लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *