
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम के सभागार मे नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता एवं उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला, नगर प्रबंधक व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति मे सभी सशक्त स्थाई समिति सदस्य एवं सशक्त स्थाई समिति सदस्य सह वार्ड 13 के पार्षद राजीव कुमार सिंह का दरभंगा नगर निगम प्रशासन द्वारा एवं महापौर, अंजुम आरा के हाथो पाग चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर स्थाई समिति सदस्य, राजीव कुमार द्वारा प्रस्तावित दिया गया जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा सामाजिक विषय और समय सीमा के अंदर उसे क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया।
