राष्ट्रीय

अखिलेश पर राजभर का तंज,बोले- मुंबई में दो विधायकों की चिंता छोड़ो बाबू, पहले सपा में भगदड़ रोक लो

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव छिप-छिपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं। वहां तो सपा के सिर्फ दो विधायक हैं, उनके टूटने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। चिंता तो उन नेताओं और विधायकों की करनी चाहिए जो उत्तर प्रदेश में पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि सपा के भीतर बड़ी गड़बड़ी चल रही है और उनके पास मौजूद स्क्रीनशॉट तो सिर्फ उसका एक नमूना भर हैं, जबकि मामला इससे कहीं आगे बढ़ चुका है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सपा मुखिया अखिलेश पर हर रोज निशाना साध रहे है बाबू छुप-छुप के मुंबई क्यों जा रहे हो? अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है। यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? उन्होंने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वो हो नहीं पाएगा। क्योंकि मैंने जो कहा है न कि सपा में गड़बड़ चल रहा है, ये स्क्रीन शॉट उसका एक नमूनाभर है। बात इससे आगे जा चुकी है।
ज्ञात हो कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के मुखिया ओपी राजभर लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के सांसद भी शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस की तरह टूट रहे हैं। इस बात को लेकर वह लगातार सपा पर निशाना साध रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से निशाना साध कोई न कोई नई बात खुलासा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *