अन्य

वरीय पदाधिकारी द्वारा 06 गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण,  20 जून को 21 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

दरभंगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 75 गैस एजेंसियों के द्वारा बुकिंग के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से एलपीजी गैस की आपूर्ति उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। शुक्रवार को 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 8 हजार 998 एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया। दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6814, बेनीपुर अनुमण्डल में 1144 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1040 शामिल है। डी.एस.ओ ने कहा इस प्रकार जिले में 19 जून को 14 हजार 613 एलपीजी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। 20 जून को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 15161, बेनीपुर अनुमण्डल में 1237,बिरौल अनुमण्डल में 5400 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है। उप निदेशक जनसम्पर्क, सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *