मुजफ्फरपुर: बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने शिक्षाशास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें करीब 95 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं।
अब जल्द ही च्वाइस फिलिंग एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए शीघ्र तिथि घोषित की जाएगी। नामांकन पूर्व चयनित बच्चों की काउंसिलिंग भी होगी। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि पूरे प्रदेश में कामेश्वर सिंग दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में ही शिक्षा शास्त्र विभाग संचालित है और इसके लिए बच्चों को यहीं नामांकन लेने के लिए प्रक्रिया परिपूर्ण करनी होगी।
विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ.रामसेवक झा ने बताया कि शिक्षाशास्त्री प्रवेश परीक्षा -2026 में लदनियां, मधुबनी के रामदेव कुमार स्कोर -104 के साथ टॉपर बना है। वहीं, अंकित कुमार, अभिलाषा कुमारी, किशलय आनंद, साहेब कुमार, अमित कुमार रौशन, अनन्या प्रीतम, मृत्युंजय कुमार, अनिकेत कुमार, मो. फिरोज ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है।

