राष्ट्रीय

बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी बीफ खाने के दावे पर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

डेस्क:उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक विक्रम सिंह (Vikram Singh) की बेटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) यशस्विनी राजे सिंह (Yashasvini Raje Singh) इन दिनों इंटरनेट पर भारी ट्रोलिंग और विवादों के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर यशस्विनी की एक पुरानी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट दोबारा सामने आने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें वे कथित तौर पर एक ‘बीफ’ (गोमांस) डिश का आनंद लेती हुई दिख रही हैं. इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पिता की राजनीतिक पृष्ठभूमि और उनकी व्यक्तिगत जीवनशैली के बीच के विरोधाभास को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *