राष्ट्रीय

दिल्ली कोर्ट ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ाई, CBI जेल में करेगी पूछताछ

डेस्क:दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) की जांच का सामना कर रहे 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी है. पिछली हिरासत की अवधि समाप्त होने पर सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) के समक्ष पेश किया गया था. अदालत ने जिन आरोपियों की हिरासत बढ़ाई है, उनमें यश यादव, मंगीलाल बीवाल, दिनेश बीवाल, विकास बीवाल, धनंजय लोखंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा संजय हवलदार और डॉ. मनोज शिरूरे शामिल हैं. इस मामले में सीबीआई अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और पेपर लीक के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *