अन्य

पूर्वी भारत के क्षेत्रीय हवाई अड्डे में सबसे तेजी से विकसित हो रहा दरभंगा एयरपोर्ट : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस 2026 का आयोजन किया गया।स्थानीय सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों, सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दरभंगा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। सांसद ने यात्री सुविधा दिवस के मौके पर यात्रियों के स्वागत में पारंपरिक मिथिला शैली में स्वागत गान तथा झिझिया नृत्य जैसे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों तथा महिला कर्मचारियों के साथ अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। यात्री सुविधा दिवस पर मिथिला की पारंपरिक झिझिया सहित अन्य तरह की लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक आयोजनों से पूरे हवाई अड्डे का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्रियों से इस हवाई अड्डे के सम्बद्ध में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की, यात्रियों के द्वारा हवाई अड्डे पर व्यवस्था की प्रशंसा किए जाने को मिथिला क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री, राममोहन नायडू तथा बिहार के सीएम, सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *