अन्य

पचाढी स्थान बलभद्रपुर लहेरियासराय में 19 जून को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम, 15 बच्चों का होगा यज्ञोपवीत संस्कार

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित पचाढी स्थान, बलभद्रपुर में आगामी 19 जून 2026 को श्री श्री 108 श्री महंत श्री राम उदीदास मौनी बाबा के सानिध्य में सामूहिक यज्ञोपवीत एवं पवित्र संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री श्री 108 श्री महंत राम उदीदास मौनी बाबा ने बताया इस अवसर पर 15 बच्चों का सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। यज्ञोपवीत संस्कार सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चों को संस्कार, ज्ञान एवं आध्यात्मिक जीवन की दिशा प्रदान करता है। मिथिला क्षेत्र के विभिन्न मठ-मंदिरों से महामंडलेश्वर, संत-महंत एवं धर्माचार्यों का शुभागमन होगा। उनके आशीर्वचन एवं सानिध्य से आयोजन विशेष रूप से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न होगा। मौनी बाबा ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं वैदिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ना, सामाजिक समरसता को सशक्त करना है। वैदिक अनुष्ठान, धार्मिक प्रवचन एवं आशीर्वाद समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं, बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। मुकुंद चौधरी, बीट्टु चौधरी, डॉ आनंद प्रकाश झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *