
दरभंगा। दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट ऑथरीटी के तत्वाधान में डीएमसीएच द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप,रक्तदान शिविर का स्थानीय सांसद सह एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ गोपाल जी ठाकुर ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। सांसद ने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं तथा एयरपोर्ट कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा रक्तदान इस धरती पर सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। रक्तदान में रक्तदाता के साथ साथ रक्त लेने वाले दोनों व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य हित का कारण बनता है तथा रक्तदान से शरीर के अतिरिक्त आधार को संतुलित करता है और शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा रक्तदान के लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है , ताकि समाज तथा समुदाय में भावनात्मक संतुष्टि की भावना का निर्माण हो करता है। रक्तदान को दुनिया का सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा दूसरों की जान बचाने के लिए इस तरह की पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जाती है। मौके पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों डीएमसीएच के चिकित्सक, दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार इंडिगो की प्रबंधक पायल प्रिया स्पाइसजेट के रवि शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग एचिकित्सक अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
