राष्ट्रीय

जेवर से दुनिया तक नई उड़ान, पूजा-अर्चना के साथ नोएडा एयरपोर्ट संचालन का शुभारंभ

डेस्क:जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में आज दिनांक 11 जून 2026 को आयोजित पूजा समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ एयरपोर्ट के नए अध्याय का शुभारंभ किया गया। टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *