बिहार

भोजपुरी गायक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, कार में भी की तोड़फोड़, इलाके में फैली दहशत

डेस्क: बिहार के जहानाबाद जिले के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला किया गया और हमलावरों ने चार-पांच गोलियां चलाईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने तड़के गायक के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में भोजपुरी के एक अन्य गायक पर घटना में संलिप्तता आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच विवाद है और संबंधित गायक ने रविवार रात उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे थे। सिंह ने कहा कि हमलावरों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त किया और चार-पांच गोलियां चलाईं।

जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनिकेत कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि सिंह के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। द्विवेदी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *