
दरभंगा। जिला मोहर्रम शूरा कमिटी द्वारा दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी द्वारा नई कमिटी के पदाधिकारियों को पहली बार शपथ दिलाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का सम्मान और शपथ ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सादाब अनवर और कोषाध्यक्ष, इस्माइल अख्तर ने दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के बायलॉज, नियमावली, संविधान के अपनी प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता के शपथ लिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित सचिव, मो. कलीमुद्दीन उर्फ रुस्तम कुरैशी किसी अपरिहार्य कारण से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे। शपथ ग्रहण का दायित्व दरभंगा जिला मोहर्रम शूरा कमिटी अध्यक्ष,अधिवक्ता, मो. मुमताज़ आलम द्वारा किया गया। मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री,मो. अली अशरफ फातमी विशेष रूप से उपस्थित रहकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शूरा कमिटी के सम्मानित सदस्यों मे असरारुल हक़ लाडले,शरफे आलम तमन्ना,नफ़ीसुल हक़ रिंकू, सिबगतुल्लाह उर्फ डब्बू खान,जावेद अनवर,इकबाल हसन रिशु,दीदार हुसैन चांद, रज़ाउल्लाह अंसारी,मो. शमीम,आस मोहम्मद,मो साजिद अंसारी,मो तारीक़ राजा पिंकू,जकरिया हुसैन, अशरफ हुसैन,वशीम अहमद,फसीह अहमद खा,डॉ. जमाल हसन,मो. नेसार,मो. फरहान अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
