डेस्क:तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर छिड़ा आंतरिक विद्रोह अब पूरी तरह बेकाबू होता नजर आ रहा है। गुरुवार को पार्टी को एक और करारा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बारिक ने उच्च सदन (Upper House) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले महज एक हफ्ते के भीतर संसद से इस्तीफा देने वाले वे टीएमसी के तीसरे राज्यसभा सांसद हैं। बारिक से पहले सोमवार को दिग्गज नेता सुखेंदु शेखर रॉय और बुधवार को सुष्मिता देव ने अपने पदों से इस्तीफा देकर टीएमसी नेतृत्व को हिलाकर रख दिया था। बारिक के इस्तीफ़े के साथ, राज्यसभा में पार्टी की संख्या घटकर 10 सांसद रह जाएगी। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया कि अगले हफ़्ते के अंदर TMC के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफ़ा दे सकते हैं, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है।

