उत्तर प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला अपने बयान के लिए देश से माफी मांगें : ओम प्रकाश राजभर

डेस्क:उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवादी गतिविधियों पर बड़े पैमाने पर रोक लगी है और आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर की स्थिति में सुधार हुआ है। राजभर ने फारूक अब्दुल्ला पर गलतफहमियां फैलाने का आरोप लगाते हुए उनसे अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को शायद देश में हुए बदलावों की जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादी गतिविधियों पर काफी हद तक विराम लगा है। उन्होंने कश्मीर का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां पहले होने वाली मारकाट की घटनाओं पर रोक लगी है और हालात में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी जब दूसरे देशों के दौरे पर जाते हैं, तो भारत को बुद्ध की धरती बताते हुए शांति, प्रेम और मैत्री का संदेश देते हैं। भारत लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहता, बल्कि दूसरे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का पक्षधर है। राजभर ने उत्तर प्रदेश की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में दंगों, कर्फ्यू और बड़े माफियाओं पर नियंत्रण हुआ है। कानून-व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार आया है। देश के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार हुआ है और लोग अमन-चैन तथा शांति को महत्व देते हैं। फारूक अब्दुल्ला को बयान देने से पहले स्थिति को समझना चाहिए और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने से बचना चाहिए।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि करीब 60 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही और फारूक अब्दुल्ला भी कांग्रेस के साथ रहे, लेकिन उस दौरान इस तरह के मुद्दों पर प्रभावी प्रयास नहीं किए गए। राजभर ने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला का बयान गलतफहमी फैलाने वाला है। उन्होंने उनसे अपील की कि वह इस तरह के बयान न दें और अपने कथन के लिए देश से माफी मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *