अन्य

आज गुरुवार 11 जून को 22 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य : जिला आपूर्ति पदाधिकारी  वरीय पदाधिकारी द्वारा 4 गैस एजेंसीयों एवं एक अन्य स्थलों किया गया औचक निरीक्षण : जिला जनसंपर्क 

दरभंगा। जिला में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से जारी। बुकिंग के अनुरूप 75 गैस एजेंसियों के द्वारा गैस आपूर्ति हो रही है।

जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे

जिला में आज को 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 7 हजार 806 एलपीजी गैस सिलेंडर का उपभोक्ताओं के बीच वितरण हुआ। दरभंगा सदर अनुमण्डल में 5515, बेनीपुर अनुमण्डल में 703 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1588 शामिल है। डीएसओ ने बताया इस प्रकार जिले में 10 जून को 12 हजार 096 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। 11 जून को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 15952, बेनीपुर अनुमण्डल में 2556 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4173 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है।

उप निदेशक जनसम्पर्क, सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रही है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *