राष्ट्रीय

क्या उत्तर भारत को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत? IMD ने 13 जून तक इन राज्यों में जताया बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

डेस्क:उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक सक्रिय ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। 13 जून तक दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम की सबसे ज्यादा हलचल 11 और 12 जून को देखने को मिलेगी, जिससे बढ़ते पारे से बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में – जिसमें दिल्ली-NCR क्षेत्र और उत्तर भारत के आस-पास के इलाके शामिल हैं – बिजली कड़कने, तेज़ हवाओं और ओले गिरने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *