डेस्क:तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने वालीं फायरब्रैंड नेता सुष्मिता देव ने अपने इस चौंकाने वाले फैसले का खुलकर बचाव किया है। बुधवार को एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि राजनीति ही उनके जीवन का एकमात्र काम है और उन्हें असम की जमीनी हकीकत को देखते हुए एक व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) फैसला लेना था। सुष्मिता देव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब टीएमसी अपने इतिहास के सबसे बड़े अंदरूनी विद्रोह से जूझ रही है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि सुष्मिता जल्द ही भाजपा (BJP) का दामन थाम सकती हैं।

