अन्य

5000 बांग्लादेशियों की वापसी से बढ़ी हलचल, सीमा पर बांग्लादेश ने तैनात की अतिरिक्त फोर्स

ढाका/कोलकाता: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठियों को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल में हजारों बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजे जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत से सटे 11 जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

बांग्लादेश की अंसार-वीडीपी फोर्स को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के साथ सीमा क्षेत्रों में तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार का दावा है कि अब तक करीब 4,800 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, जबकि सैकड़ों अन्य लोगों को भी जल्द सीमा पार भेजने की तैयारी चल रही है।

सीमा पर बढ़ी गतिविधियों के बीच दोनों देशों के बीच अवैध घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *