अन्य

भारत धर्मशाला नहीं, संस्कारों का सम्मान जरूरी: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन लोगों में भारत के प्रति आस्था और निष्ठा नहीं है तथा जो यहां की संस्कृति और संस्कारों का सम्मान नहीं करते, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती।

लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के आदर्श उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को जोड़ने की शक्ति रखते हैं। उन्होंने समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद, धर्मांतरण और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को इनके प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही राष्ट्र और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भी सराहना की और कहा कि वे राष्ट्रहित और धर्म जागरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *