नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा है कि देश में बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर करीब 1 घंटा 57 मिनट में पूरा हो सकेगा।
रेल मंत्री के मुताबिक, आने वाले समय में सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी विकसित किए जाएंगे। इनमें दिल्ली-लखनऊ (2 घंटे), दिल्ली-वाराणसी (करीब 3 घंटे 15 मिनट), दिल्ली-सिलीगुड़ी (6 घंटे), मुंबई-पुणे (48 मिनट) और पुणे-हैदराबाद (2 घंटे 8 मिनट) जैसे रूट शामिल हैं।
उन्होंने दावा किया कि बुलेट ट्रेन का किराया आम और मध्यम वर्ग की पहुंच में रखने की कोशिश होगी। साथ ही रेलवे नेटवर्क के विस्तार और नई ट्रेनों के जरिए वेटिंग लिस्ट की समस्या कम करने पर भी काम किया जा रहा है।
रेल मंत्री ने बताया कि देश के 99.4% रेलवे रूट का विद्युतीकरण हो चुका है और हजारों किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गई हैं, जिससे रेल सेवाओं की गति और क्षमता दोनों बढ़ेंगी।
आशुतोष झा

