अन्य

TCS नासिक केस में नया खुलासा: चार्जशीट में सामने आया जाकिर नाइक कनेक्शन, धर्म बदलवाने के लिए दिखाई जाती थीं कट्टरपंथी वीडियो

नासिक:महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए TCS से जुड़े कथित यौन शोषण और धर्मांतरण मामले की जांच में नए खुलासों ने मामला और गंभीर बना दिया है। जांच एजेंसियों द्वारा दाखिल चार्जशीट में दावा किया गया है कि पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार मानसिक दबाव बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों द्वारा पीड़िता को विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक और पाकिस्तानी मौलाना तारिक जमील के वीडियो दिखाए जाते थे। बताया गया कि इन वीडियो के जरिए उसे इस्लाम अपनाने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी।

चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि पीड़िता को धीरे-धीरे उसकी धार्मिक परंपराओं से दूर करने की कोशिश हुई। उसे मंदिर जाने और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने से रोकने का दबाव बनाया जाता था।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच SIT कर रही है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *